Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की रूपरेखा की तैयार, कई चेहरे चर्चा में आये

सीएन, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 29 जून से प्रारम्भ होकर एक जुलाई को पूर्ण हो सकती है। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव का मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राज्य चुनाव अधिकारी खजानदास ने बताया कि 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों के चुनाव हेतु अधिसूचना जारी की जाएगी। अधिसूचना के साथ ही मतदाताओं की अंतिम सूची पार्टी कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 30 जून को पूरी होगी और 1 जुलाई को मतदान सम्पन्न कराने की योजना है। प्रदेश स्तर पर बूथ, मंडल एवं जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पहले ही सुचारू रूप से संपन्न हो चुकी है। अब पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामों पर सियासी गलियारे में गहन चर्चा जोरों पर है। अभी तक चर्चित नामों में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्थान बरकरार रखने की संभावना के साथ-साथ संगठन के ब्राह्मण समीकरण को ध्यान में रखकर आदित्य कोठारी, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद चमोली एवं बृजभूषण गैरोला जैसे प्रदेश पदाधिकारियों के नाम भी चर्चा में हैं। यदि पार्टी महिला मोर्चा को तरजीह देती है, तो यह जिम्मेदारी आशा नौटियाल या दीप्ति रावत भारद्वाज जैसे अनुभवी महिला चेहरे को सौंपे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।पार्टी आलाकमान की अंतिम मंशा का खुलासा होने में अब ढाई दिन शेष हैं। एक जुलाई को उत्तराखंड भाजपा की नई कमान किसके हाथ लगती है, यह उत्सुकता का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रिपीट से विस्तार तक : धामी के नेतृत्व में स्थिरता का सशक्त संदेश, मंत्रिमंडल में नए चेहरों की प्रभावी एंट्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING