Connect with us

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में छत से गिरकर नेपाल मूल के व्यक्ति की मौत

अल्मोड़ा में छत से गिरकर नेपाल मूल के व्यक्ति की मौत
सीएन, अल्मोड़ा।
बीती रात यहां नगर क्षेत्र में एक नेपाल मूल के व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राजपुर, नेपाल हाल निवासी, बाड़ीबग़ीचा गोविंद (45) दोमंजिला मकान की छत से नीचे गिर गया। किसी राहगीर ने उसका शव पड़ा देखा। काफी ऊँचाई से गिरने पर मृतक के सिर में गंभीर चोटें है। जिससे काफी रक्तश्राव हो गया। मृतक अपने कुछ साथियों के साथ बाड़ीबग़ीचा में किराए के कमरे में रहता था। इस घटना के बाद मृतक के साथियों में हड़कंप मचा हुआ है। धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING