Connect with us

उत्तराखण्ड

सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुई जवान की अंत्येष्टि

कांडा टकनार गांव ‌निवासी सूबेदार हीरा सिंह एसएसी सर्वेयर के पद पर थे तैनात
सीएन, बागेश्वर।
यूपी के ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास शहीद हुए बंगाल इं‌जीनियरिंग के सूबेदार की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई है। बेंगलुरू से घर लौटते समय वह ट्रेन से लापता हो गए ‌थे। बुधवार को उनका शव बरामद हुआ था। बृहस्पतिवार की रात को सरयू-गोमती के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मूल रूप से कांडा तहसील के टकनार गांव ‌निवासी सूबेदार हीरा सिंह एसएसी सर्वेयर के पद पर तैनात थे। 22 मई को वह अपनी पत्नी उमा देवी और अपने छोटे पुत्र के सा‌थ बेंगलुरु से घर के लिए रवाना हुए। 23 मई को भोपाल से झांसी के बीच में रात के समय खाना खाने के बाद वह मोबाइल लेकर वॉशरुम की ओर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक वह सीट पर नहीं आए तो उनकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद उनकी पत्नी ने अपने बड़े पुत्र को बेंगलुरू फोन पर जानकारी दी। बड़े पुत्र ने सेना के अधिकारियों को सूचित किया। खोजबीन की गई तो ललितपुर जंक्शन के समीप सूबेदार का शव बरामद हुआ। शव को लेकर उनकी पत्नी, दोनों पुत्र अंकित और अ‌दित्य और सेना के जवान बृहस्पतिवार को बागेश्वर पहुंचे। हल्द्वानी से उनके पिता रिटायर्ड सूबेदार दीवान सिंह भी सा‌थ आए। करीब आठ बजे उनका पार्थिक शरीर बागेश्वर पहुंचने पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने पुष्पचक्र अर्पित किए। भाई तारा सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। कौसानी से आए सिगलन कोर के जवानों ने नायब सूबेदार राजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में सूबेदार को अंतिम सलामी दी। मौजूद लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष मनोज ओली, आशीष धपोला आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING