Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठों के मार्गदर्शन व युवाओं के संघर्ष से मजबूत होगी कांग्रेस : करन

वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन व युवाओं के संघर्ष से मजबूत होगी कांग्रेस : करन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा पद संभालने के बाद आज पहली बार हल्द्वानी पहुंचे
सीएन, हल्द्वानी।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पद संभालने के बाद आज पहली बार हल्द्वानी पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में उनका पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के ने अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज साम्प्रदायिक ताकतों से लङने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए जहां वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन और, युवाओं के संघर्ष की जरूरत है। कांग्रेस कार्यालय में हुए स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि प्रदेश और देश में सत्तारूढ भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी हुई सरकारें हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने 24 घंटे बिजली पानी देने का वायदा किया था। आज बिजली कटौती से न केवल बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि कारोबार भी चौपट हो गया है। उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। चंपावत के विधायक के इस्तीफा देने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ भाजपा सरकार के बाद पूरा बहुमत होने के बाद भी राज्य की जनता पर, उप चुनाव थोपा गया है। कांग्रेस चंपावत में मजबूती से चुनाव लङेगी। उन्होंने महापुरुषों को श्रध्दांजलि अर्पित की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजली अर्पित की। कहा कि इंदिरा जी ने उत्तराखंड को एक नई दिशा दी। उनके विकास के एजेंडे को हमेशा याद किया जाएगा। हल्द्वानी के युवा विधायक सुमित हृदयेश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। करन माहरा के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के हर घर तक कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाने मे पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड को युवा अध्यक्ष देकर युवाओं का सम्मान किया है। आज जरूरत है कि युवा वर्ग भी पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाए। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, कमला सनवाल, हरीश मेहता, हरेंद्र बोरा, प्रयाग भट्ट, मधु सांगुड़ी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, गजेंद्र गोनिया, त्रिलोक कठायत, संजय बिष्ट, मयंक भट्ट आदि मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING