Connect with us

उत्तराखण्ड

मित्र पुलिस की मानवता ने बदल दिया विक्षिप्त व्यक्ति का जीवन

मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह के मानवीय कार्य को काफी सराहा जा रहा
सीएन, हल्द्वानी।
नैनीताल रोड पर मिनी स्टेडियम के पास एक लावारिश व्यक्ति विक्षिप्त अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। शांति व्यवस्था डयूटी के दौरान मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने उस विक्षिप्त व्यक्ति को असहाय एवं बूरी अवस्था में पाया। चौकी प्रभारी ने व्यक्ति की हालात को देखकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये व्यक्ति को नहला धुलाकर, वस्त्र पहनाये। तत्पश्चात विक्षिप्त व्यक्ति को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ कोरोना की जांच भी करवायी। व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने के लिये उसके भोजन एवं निवास का भी उचित प्रबन्ध किया गया। मित्र पुलिस के इस मानवीय चेहरे ने उत्तराखण्ड पुलिस के मित्रता, सेवा और सुरक्षा की पंक्ति को साकार किया है और स्थानीय जनता द्वारा भी इस मानवीय कार्य को काफी सराहा गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING