Connect with us

उत्तराखण्ड

गढ़वाल में बर्फ से लिपटे पहाड़, औली समेत सफेद चादर से ढके चारों धाम, कुमाऊं के पहाड़ रीते

गढ़वाल में बर्फ से लिपटे पहाड़, औली समेत सफेद चादर से ढके चारों धाम, कुमाऊं के पहाड़ रीते
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल पल बदलता रहता है। वही कुमाऊं सहित देहरादून में रात भर बारिश हुई है। उत्तराखंड में कल सोमवार की शाम को मौसम ने फिर करवट ली। गढ़वाल में मौसम खराब रहा और चारों धामों में बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के पहाड़ इन दिनों बर्फ में लिपटे हुए हैं। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला व गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाके देखने में ऐसे लग रहे हैं मानों बर्फ ने पहाड़ों को आगोश में ले लिया हो। बर्फ से ढके पहाड़ लोगों को जन्नत का सुकून करा रहे हैं। पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने वादियों की ओर दौड़ लगा रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद लोग बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। चमोली के प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली, ताजा बर्फबारी के कारण बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। उधर गंगोत्री धाम में आज भारी बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बर्फ की सिर्फ सफेद चादर नजर आ रही है। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती व माणा घाटी में बर्फ गिरी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ में आधा फीट, केदारनाथ में एक फीट, औली में दो इंच, गंगोत्री.यमुनोत्री में छह इंच ताजी बर्फ जमी। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड लौट आई है। बदरीनाथ धाम में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी हुई जो देर शाम तक जारी रही। बर्फबारी से हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ धाम तक हाईवे फिसलन भरा हो गया है। हाईवे पर करीब आधा फीट तक बर्फ जम गई है। गोपेश्वर-मंडल-चोपता और जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी बर्फ जम गई है। वहीं जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटन ग्राम रामणी, धूनी, पडेरगांव, ईराण, पाणा, झींझी आदि गांवों में भी बर्फबारी हुई लेकिन बर्फ जल्दी पिघल गई। बाजारों में ठंड से बचने के लिए दुकानदारों व राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्रों में भी दिनभर रुक.रुककर बारिश हुई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम, हर्षिल घाटी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। हालांकि अभी तक सभी सड़कों पर आवाजाही सुचारु है। पिछले दो दिन से जिले में गर्मी का अहसास होने लगा था। अब बर्फबारी हुई तो ठंड लौट आई। वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बर्फबारी को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। सभी बर्फीले इलाकों में विभागों से सड़क, बिजली, पानी और राशन की आपूर्ति की जानकारी ली जा रही है। केदारनाथ धाम सहित मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि पर्यटक स्थल चोपता दुगलविट्टा में भी हल्की बर्फ गिरी। इधर कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला व बागेश्वर के कपकोट की पहाड़ियों को छोड़ इस बार अब तक नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, चम्पावत की पहाड़ियां में हिमपात नही हुआ है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING