Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति आज से 4 नवंबर तक देहरादून-नैनीताल सहित विभिन्न स्थानों के दौरे पर रहेंगी

सीएन, नैनीताल। राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित विभिन्न स्थानों के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। दौरे के पहले दिन यानी 2 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 3 नवंबर को राष्ट्रपति देहरादून में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह नैनीताल पहुंचकर राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में जाएंगी।दौरे के अंतिम दिन 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन करेंगी। इसके बाद नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर नई दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, जिसमें राज्य की रजत जयंती और शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोह शामिल हैं।

यह वीडियो भी देखें

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING