Connect with us

उत्तराखण्ड

धान का एक-एक दाना खरीदने के धाकड़  झूठ व जुमला आदेश की असलियत मंडियों में धान की दुर्गति से जगजाहिर : यशपाल

सीएन, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, ने कहा कि उत्तराखंड सरकार धान की सरकारी खरीद के आंकड़े तो जारी करके अपने मुंह मियां मिट्ठू बनती है! हकीकत में धान का एक-एक दाना खरीदने’ के ‘धाकड़  झूठ’ व ‘जुमला आदेश’ की असलियत मंडियों में धान की दुर्गति से जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि न बाढ़ मुआवजा, न एमएसपी न आढ़त, खाद की मारोमारी , भाजपा का किसानों पर जुल्म जारी है ! नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों की खरीफ सीजन की त्यौहार के दिनों में भी ‘झूठ का पहाड़ा’ सुनाने वाली सरकार  आखिर कब तक किसानों को धोखा’ परोसते रहेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे आढ़तियों को एमएसपी पर धान खरीदने के लाइसेंस दिया है। सरकार उन्हें धान की तुलवाई, परिवहन आदि का खर्च भी दे रही है। इसके बाद भी वह किसानों के धान नहीं खरीद रहें हैं। सरकार ने बिचैलियों को इतने अधिकार दे दिए कि इससे किसानों का हक मारा जा रहा है, प्रशासन किसानों को भ्रमित कर रहा है और समय पर खरीद न होने से उनका नुकसान हो रहा है। श्री आर्य ने कहा कि किसान मंडी कतार से बचने के लिए निजी गोदामों में धान बेच रहे हैं, व्यापारियों द्वारा भारी कटौती और फर्जी तरीके से नमी की जांच की जा रही है. किसानों का धान औने-पौने में खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तौल केंद्रों पर धान खरीद नहीं होने से मंडी परिसर में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं। किसान मंडी में धान से भरे वाहनों को खड़ा कर चौकीदारी कर रहे हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है।  यूपी के किसानों से सस्ते में खरीदे धान को ऑनलाइन पोर्टल में चढ़ाया जा रहा है। श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस की माँग है तत्काल प्रदेश सरकार विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर धान खरीद समय से और पारदर्शिता के साथ सुचारू कराए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING