Connect with us

उत्तरकाशी

कर्नल अमित बिष्ट की टीम के साथ आचार्य बालकृष्ण रक्तवन ग्लेशियर आरोहण को जायेंगे

कर्नल अमित बिष्ट की टीम के साथ आचार्य बालकृष्ण हिमालय आरोहण को जायेंगे
सीएन, उत्तरकाशी।
संयुक्त अन्वेषण अभियान को गंगोत्री धाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव 14 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। देश दुनियां के प्रमुख संत पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण आज से हिमालय आरोहण पर हैं। आचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट की टीम के साथ गंगोत्री क्षेत्र में स्थित हिमालय की अनाम चोटियों के आरोहण पर हैं। गंगोत्री धाम से इस अभियान को 14 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पतंजलि के स्वामी बाबा रामदेव विधिवत फ्लैग ऑफ करेंगे। देश में पहली बार गंगोत्री घाटी के रक्तवन ग्लेशियर में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पतंजलि योगपीठ एक संयुक्त अभियान चलाएगा। इस दस दिवसीय अभियान में 14 सदस्यीय टीम रक्तवन ग्लेशियर में दुर्लभ प्रजाति की औषधि की खोज करेंगे। इसके साथ ही इस ग्लेशियर की अनाम चोटियों का आरोहण किया जाएगा। गौरतलब है कि 1981 में एक इंडो-फ्रेंच पर्वतारोहियों की एक टीम ने इस ग्लेशियर में अन्वेषण का कार्य शुरू किया था, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल पाई थी। इधर वरिष्ठ पत्रकार व गंगा अभियान के संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस अभियान के लिए शुभकामानाएं दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING