Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : सरकार को 51 दिन के भीतर पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना होगा

उत्तराखंड : सरकार को 51 दिन के भीतर पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना होगा
सीएन, देहरादून।
सरकार ने पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक के लिए तय किया है। ऐसे में अगले 51 दिन के भीतर पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए सरकार समेत राज्य निर्वाचन आयोग को युद्धस्तर पर फैसले लेने के साथ धरातल पर प्रक्रिया को पूरा कराना होगा। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 343 जिला पंचायत 2936 क्षेत्र पंचायतों और 7505 ग्राम पंचायतों में पांच साल का कार्यकाल दिसंबर, 2024 को समाप्त हो गया था। छह महीने के लिए पंचायतों को प्रशासकों के हवाले किया गया था। ये समय सीमा भी समाप्त होने के बाद अब 31 जुलाई तक के लिए फिर प्रशासक तैनात किए गए हैं। इस बार प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने की बजाय 31 जुलाई तक के लिए ही तय किया गया है। ऐसे में अब चुनाव कराने के लिए 52 दिन का समय शेष बचा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी किए जाने का दावा किया। आयुक्त सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि वोटर लिस्ट फाइनल हो गई है। उसका प्रकाशन भी कर दिया गया है। उसे ऑनलाइन भी कर दिया गया है। आयोग के स्तर पर तैयारियां पूरी हैं। ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 7,796 से बढ़कर 7,823 हो गई। जबकि ग्राम पंचायत वार्ड 59 हजार 219 से बढ़कर 59 हजार 357 और जिला पंचायत की सीटें 385 से बढ़कर 389 हो गई थीं। हालांकि, क्षेत्र पंचायतों की संख्या बढ़ने के बजाए 3,162 से घटकर 3,157 हो गई, लेकिन शहरी विकास विभाग की ओर से कुछ निकायों का विस्तार एवं कुछ ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर किया गया है। फिलहाल शासन ने जिला पंचायत के लिए डीएम व क्षेत्र पंचायतों में एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया है। पंचायत चुनाओं तक इनका कार्यकाल रहेगा।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING