Connect with us

उत्तराखण्ड

वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी किनारे जा गिरा, दुर्घटना में एक की मौत

सीएन, पिथौरागढ़। रविवार को पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी किनारे जा गिरा। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था। सुबह  साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे जा गिरा। वाहन में सवार मदन सिंह बिष्ट 46 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार प्रेम सिंह 35 वर्ष पुत्र चंचल सिंह निवासी गलाती तोक गडार घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर  धारचूला से एसओ केएस रावत, एसआई कृष्ण सिंह गुंज्याल और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। घायल और मृतक के शव को खाई से निकाला गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद  गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING