Connect with us

उत्तराखण्ड

माता सरस्वती की मूर्तियों की स्थापना का पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ

माता सरस्वती की मूर्तियों की स्थापना का पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ
सीएन, नैनीताल।
श्री राम सेवक सभा में आज मां जगदम्बा एवम ज्ञान देने वाली माता सरस्वती की मूर्तियों की स्थापना का पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी द्वारा पूजन कराया गया। धार्मिक पूजा में आईएएस सुधांशु पंत , छवि पंत, अपर मुख्य वनसंरक्षक डॉक्टर कपिल जोशी, संगीता जोशी, महेश पंत, श्रीमती अमिता पंत यजमान के रूप में शामिल रहे। आज पूजन में गणेश पूजा, पंचांगी कर्म, मूर्तियों का आनदिवास, पुस्पाधिवास, फलादीवास, वस्त्रादिवास पूर्ण हुआ। कल हवन के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रसाद वितरण एवं भजन होंगे। आज अध्यक्ष मनोज साह, जगदीश बावड़ी, बिमल चौधरी, विमल साह, भुवन बिष्ट, अतुल साह, हीरा सिंह, गोधन सिंह, सानू साह, गिरीश भट्ट, प्रो ललित तिवारी आदि पूजन में शामिल रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING