Connect with us

उत्तराखण्ड

हजारों लोगों ने गंगा में डुबकी लगा पुण्य कमाया


सीएन, हरिद्वार। बुध पूर्णिमा पर्व पर देश पवित्र नदियों में लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया। गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक लोगों ने डुबकी. लगाई। धर्म नगरी हरिद्वार में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही हर की पैड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। बुध पूर्णिमा के दिन भगवान बुध का अवतरण हुआ था इस दिन गंगा स्नान का भी खास महत्व बताया जाता है। आज भक्तों की हरिद्वार में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही सभी दिशाओं से हरिद्वार में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। मालूम हो.कि आज बुध पूर्णिमा को साल का पहला चन्द्र ग्रहण भी है, जो सोमवार को सुबह 7.58 बजे शुरू हो गया था।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING