Connect with us

उत्तराखण्ड

गुण्डागर्दी व फायरिंग करने वाले तीन लोग मय दो देशी पिस्टल, एक तमंचा व जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैलपडाव में गुण्डागर्दी और फायरिंग करने वाले तीन लोगों गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा व पांच जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने आज कालाढूंगी में इस मामले का खुलासा किया। बताया कि 14 फरवरी की रात्रि में चौकी बेलपड़ाव पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी झगड़ा हुआ तथा फायरिंग की घटना हुई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी व पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचे, किन्तु घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए वीडियोग्राफी की गई तथा मौके से खोखे बरामद किए गए।घटना के संबंध में 16 फरवरी को बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी, जनपद नैनीताल द्वारा नामजद आरोपियों रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बैलपोखरा, मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह निवासी उदयपुरी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी पुत्र निर्मल सिंह निवासी बढपुरा, थाना स्वार, जनपद रामपुर तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। आदेश के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी द्वारा टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। तमाम माध्यमों से सूचना पर पुलिस ने आज 20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से अभियुक्त गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह एवं मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को घटनास्थल पर बुलाया। आरोपी अपने साथियों के साथ वहाँ पहुँचा और गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी पंजीकृत की गई है। साथ ही इनके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उम्र 33 वर्ष पुत्र निर्मल सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा थाना स्वार, रामपुर उत्तर प्रदेश, रंजीत सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र दर्शन सिंह, निवासी बैलपोखरा कालाढूंगी, मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम उदयपुर (महादेव), बैलपड़ाव के निवासी हैं। अभियुक्त रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी धारा- 115(2)/351/352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह से एक देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस, रंजीत सिंह से एक देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस, मनदीप सिंह से एक .22 बोर तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अतिरिक्त घटनास्थल से बरामद 11 अदद खोखे 32 बोर और 02 अदद खोखे .22 बोर भी बरामद किए गए थे। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 1,500 रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक राजवीर सिह, उपनिरीक्षक राजेश जोशी एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र राणा, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी, कांस्टेबल स्वरुप सिंह, उमेश राम, मिथुन कुमार, संजय दोसाद, प्रीतम सिह, अमनदीप सिंह शामिल थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING