Connect with us

उत्तराखण्ड

दो सगे भाई सहित तीन किशोरों की मौतए घर में कोहराम

ईंट भट्ठा परिसर में ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर हुई मौत
सीएन, हरिद्वार।
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल यहां ईंट भट्ठा परिसर में ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। गांव में सनसनीफैल गई। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन वो रात तक नहीं मिले, जिससे परिवार वाले परेशान हो गए। ढूंढ़ने पर रात में उनके शव बरामद हुए जिससे कोहराम मच गया। मामले में पुलिस का कहना है कि तस्लीम के दो बेटे 15 साल के रिहान और 14 साल का अनस के साथ जमशेद का 14 साल का बेटा रिहान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। शाम तक जब वो वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी खोज शुरु की। इस बीच किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि गड्ढे में शव उतराते नजर आ रहे हैं। सूचना पर स्वजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तो तीनों किशोरों के शव देखकर पूरे गांव में मातम छा गया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING