Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पांच लोग घायल

सीएन, नैनीताल। शनिवार को देर रात दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दोनों हादसे ज्योलीकोट क्षेत्र के पास हुए। जिसमें से जियो कंपनी का वाहन खाई में गिरने से 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गयी वही एक और अन्य हादसे में वाहन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात जियो कंपनी के कर्मचारी भवाली से हल्द्वानी जा रहे थे। ज्योलीकोट से आगे मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने लगभग दो घंटे के रेस्क्यू के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया गया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी और बताया कि गंभीर रूप से घायल रुद्रपुर के पप्पू कश्यप और ओखलकांडा के चंदन ने दम तोड़ दिया। वही ज्योलीकोट के पास ही एक और हादसे में एक कार 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बिहार निवासी अनिल साह 49 पुत्र परमेश्वर साह की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मैदानी जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर 20 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं का अता पता ही नहीं, दल हैं असंमजस   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING