Connect with us

उत्तराखण्ड

मुंबई से आए दो पर्यटक ट्रेकिंग के दौरान खलिया टॉप में रास्ता भटके, पुलिस ने खोजा

सीएन, पिथौरागढ़।महाराष्ट्र के मुंबई से आए दो पर्यटक ट्रेकिंग के दौरान खलिया टॉप में रास्ता भटक गए। पर्यटकों के साथियों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मुनस्यारी थाना पुलिस को ढूंढने के निर्देश दिए। पुलिस ने उन्हें सकुशल ढूंढ कर उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया।पुलिस के मुताबिक ट्रैकिंग पर मुम्बई से आये हुए पर्यटकों के रास्ता भटक जाने पर थाना मुनस्यारी पुलिस ने पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया, पर्यटकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। *मिशन अतिथि* अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा बाहर से आने वाले पर्यटकों की हरसम्भव सहायता की जा रही है। जिस क्रम में मुम्बई से खलिया टॉप ट्रैकिंग पर आये हुए तीन पर्यटकों द्वारा थाना मुनस्यारी में सूचना दी गई कि उनके दो साथी आनन्द मेहता पुत्र श्री किशोर मेहता, निवासी- मुम्बई उम्र- 60 वर्ष व जयन्ती लाल पटेल पुत्र श्री लल्लू भाई पटेल, निवासी- अंधेरी वेस्ट आजाद नगर मुम्बई उम्र- 58 वर्ष, खलिया टॉप से नीचे उतरते समय रास्ता भटक जाने के कारण गुम हो गए हैं। उक्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मुनस्यारी, गिरीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पर्यटकों की तलाश करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों पर्यटकों को सकुशल बरामद कर सुरक्षित स्थान पर लाकर उनके गन्तव्य मार्ग हेतु रवाना किया गया। सभी पर्यटकों द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING