Connect with us

उत्तराखण्ड

केंद्रीय बजट 2026 वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास व विकास का बजट : सीएम धामी

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास और विकास का बजट है। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, किसान सशक्त होंगे, महिला सशक्तिकरण को नया बल मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार व अवसरों का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने इसे पर्वतीय राज्यों को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया। मुख्यमंत्री धामी ने हवाई सेवाओं के विस्तार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को बजट की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राज्य को 4,769 करोड रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है, जो पिछली सरकारों की तुलना में लगभग 26 गुना अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 उत्तराखंड के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, भाजपा उत्तराखंड के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि मौजूद थे।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING