Connect with us

उत्तराखण्ड

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने सिविल सेवा के टॉप 20 अभियार्थियों से मुलाक़ात की

सीएन, देहरादून। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 19 वें स्थान पर चयनित दीक्षा जोशी को सम्मानित किया। दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने सिविल सेवा के टॉप 20 अभियार्थियों से मुलाक़ात की।  इस कार्यक्रम में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री जितेंद्र सिंह ने आईएएस परीक्षा में सभी सफल युवाओं को बधाई देते हुए, वहाँ मौजूद शीर्ष 20 उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। देश की इस सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा की आल इंडिया रैंकिंग में 19 वां प्राप्त कर देवभूमिवासियों को गौरवान्वित  करने वाली पिथौरागढ़ निवासी दीक्षा जोशी को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। परीक्षा प्रमाणपत्र ग्रहण के मौके पर उनके पिता और वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने इन भावी प्रशासनिक अधिकारियों को सम्पूर्ण क्षमता, कुशलता एवं ईमानदारी से कार्य करने के साथ साथ सेवा भाव व कर्मठता को भी व्यवहार में अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर दीक्षा जोशी ने स्पष्ट किया कि उन्हें उत्तराखंड या किसी अन्य हिमालयी राज्यों में सेवा का अवसर मिले तो वह विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले लोगों की बेहतरी के लिए काम करने को अपना सौभाग्य मानेंगी। इस अवसर पर उपस्थित दीक्षा के पिता सुरेश जोशी व अन्य अभियार्थियों के परिजनों ने अपने बच्चों की इस सफलता को मातृभूमि के प्रति ऋण उतारने का सर्वश्रेष्ठ मौका बताया। 

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING