Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बंद आज, विभिन्न संगठनों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच न्यायालयधीश की निगरानी में करवाने की मांग उठाई, पुलिस ने की अपील

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के ऋषिकेश के वंनत्रा रिजार्ट में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश करने के बावजूद विभिन्न संगठनों का प्रस्तावित उत्तराखंड बंद आज रविवार को आहूत किया जा रहा है। हालांकि बीते दिन उत्तराखंड व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने आज बंद से अपने को अलग करने की घोषणा कर दी थी। लेकिन व्यापारियों के अन्य संगठनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नही आई है। सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद अब विभिन्न संगठनों ने इस हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग को लेकर आज 11 जनवरी को पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान करते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। प्रस्तावित बंद को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारी की है। प्रस्तावित बंद से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने अपील की है कि भड़काऊ पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर सख्त कार्यवाही होगी। आज 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड बंद के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। सभी जगह सिविल पुलिस के साथ आर्म्ड पुलिस व सादे वस्त्रों में भी संवेदनशील स्थानों तथा बाजार में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बाजारों को बंद कराने, सार्वजनिक वाहनों को रोकने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

   

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा विभाग में सुनियोजित भ्रष्टाचार-जवाबदेही से भाग नहीं सकती सरकार : यशपाल आर्य

   

     

   

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING