उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अभी कुछ दिनों तक हाड़तोड़ ठंड का प्रकोप जारी रहेगा
सीएन ,नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश न होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी ठंड का असर महसूस हो रहा है। नैनीताल से लेकर देहरादून तक मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में भारी गिरावट आने से सिहरन भरी ठंड पड़ रही है नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद कोहरा छा जाने से कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ समय तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है पोस्ट-मोनसून बारिश न होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर स्पष्ट दिख रहा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ती जा रही है, वहीं मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिन के समय अधिकतम तापमान में गिरावट का कारण दिन के समय भी ठंड का बढ़ना है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान कम होना के कारण रात में ठंड बढ़ना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो नवंबर महीने में औसत 9.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक बारिश का आंकड़ा शून्य ही है। पूरे प्रदेश में औसत 4.4 मिमी बारिश होती है, जो शून्य ही है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तेज़ ठंड से राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार अभी नही बन रहे हैं। अभी कुछ दिनों तक हाड़तोड़. ठंड.का प्रपोक जारी रहेगा।






















































