Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट लालकुंआ व खटीमा पर सबकी नजर

लालकुंआ से पूर्व सीएम हरीश रावत व खटीमा से वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी
सीएन, देहरादून।
गत 7 मार्च को एग्जिट पोल ने संभावित रुझान भी बता दिए हैं। अब सांस रोक कर लोग 10 मार्च की सुबह का इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन असली परिणाम आएंगे। उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा। दोनों पार्टियों के बड़े चेहरे पुष्कर सिंह धामी व हरीश रावत कुमाऊं के खटीमा व लालकुआं से लड़ रहे हैं। लिहाजा इन दो हाॅट सीटों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। चुनाव में यूं तो सभी को अपने क्षेत्र की सीटों के हार-जीत का पता लगने की उत्सुकता रहती है। पर कुछ सीटें ऐसी भी होती हैं जिसका परिणाम हर कोई जानना चाहता है। कुमाऊं की दो सीटें एक खटीमा व दूसरी लालकुंआ ऐसी ही दो हाॅट सीटें हैं, जिसका परिणाम उत्तराखंडवासी ही नहीं बल्कि देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। खटीमा से वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी ताल मैदान में हैं। यह उनकी परंपरागत सीट है। यहां से वह दो बार विधायक रह चुके हैं। सीएम की सीट होने के कारण यह सीट सबकी नजर है। यहां से कांग्रेस के भुवन कापड़ी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इस सीट को निकालने के लिए दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई स्टार प्रचारकों ने खटीमा में रैली व जनसभाएं कीं।वहीं कांग्रेस ने भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। खुद प्रियंका गांधी ने भुवन कापड़ी के पक्ष में खटीमा में जनसभा की। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। विकास व बेरोजगारी पर वह पूरे भाषण के दौरान हमलावर रहीं।इसी प्रकार से दूसरी सबसे चर्चित सीट या यूं कहें कि खटीमा से अधिक चर्चित सीट जिसमें उत्तराखंड व शेष देश की रुचि है। वह है लालकुआं सीट। पूर्व सीएम, उत्तराखंड कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा व सीटों के आवंटन के बाद विरोध व बगावत के चलते यह सीट चुनाव पूर्व ही चर्चा में आ गई थी। जी हां, यहां से दम ठोंक रहे हैं हरीश रावत, जिन्हें प्रदेश में हरदा के नाम से जाना जाता है। हरीश रावत चुनाव पूर्व ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट, बयानबाजी से सियासी पारा गर्म किए हुए थे। उसके बाद सीटों के बंटवारे में कांग्रेस में बगावत शुरू हुई। पहले हरदा रामनगर से लड़ रहे थे बगावत होने पर उन्होंने लालकुआं सीट चुनी यहां पर पूर्व में आवंटित संध्या डालाकोटी ने बगावत कर दिया। हरदा ने उन्हें मनाने के लाख जतन किए पर बात नहीं बनी और अंत में वह निर्दलीय लड़ीं। हरीश रावत इससे पूर्व चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण व किच्छा, दो जगहों से चुनाव लड़े थे और दोनों जगहों से हारे थे। इसलिए भी इस बार लोगाें की हरदा की सीट लालकुआं में खासी दिलचस्पी है। इन दो सीटों से इन दोनों नेताओं के राजनैतिक भविष्य भी तय करेगा। भाजपा ने तीन सीएम बदलें हैं। सीएम धामी को कांग्रेस के सामने तो खुद को साबित ही करनी है उसके साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने की भी चुनौती है। वहीं कांग्रेस से हरदा पूर्व दाेनों चुनाव हार चुके हैं, उन्हें हर हाल में यह चुनाव जीतना होगा। साथ ही प्रदेश कांग्रेस व हाईकमान के सामने खुद को सीएम चेहरा व सबसे बड़ा नेता साबित करने की चुनौती है। इसके बाद शायद ही 10 जनपथ उन्हें इतनी प्राथमिकता दे। इन सब समीकरणों से यह दोनों हॉट सीटें सबकी निगाह में हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING