Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का आकस्मिक निधन, शोक

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का आकस्मिक निधन
सीएन, देहरादून /नैनीताल।
उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख, विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। विकास धूलिया उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन के समाचार से प्रदेश भर में पत्रकारों सहित प्रदेश में शोक की लहर फ़ैल गयी। श्री धूलिया पत्रकारिता में अपनी निष्ठा, संवेदनशीलता और मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उनका विनम्र सरल स्वभाव सबको जोड़ने वाला था। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नैनीताल में पत्रकारों के संगठन एनयूजेआई से जुड़े सदस्यों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING