Connect with us

उत्तराखण्ड

तहसील एवं ब्लाक स्तर तक भ्रमण कर जानकारी जुटायेंगे ः राज्यपाल

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) बुधवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कुलपति कुमाऊ विश्वविद्यालय प्रो. एनके जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुमांऊ मंडल में प्राकृतिक सुंदरता का अपना ही महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई दर्शनीय पयर्टक स्थल हैं। राज्यपाल ने कहा कि कुमांऊ मंडल को गहराई से समझने के लिए तहसील एवं ब्लाक स्तर तक भ्रमण की योजना है ताकि वहां पर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी प्राप्त की जा सके। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए सौभाग्य की बात है कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड यात्री पहुंच रहे हैं इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रत्येक व्यक्ति के लिए ‘अतिथि देवो भवः’ की परम्परा रही है। चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के सहयोग से सुचारू चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हमारे लिए चुनौतियां हैं वहीं दूसरी ओर अवसर भी हैं कि हम देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा सकें और उन्हें यहां की सभ्यता और संस्कृति से परिचित करवायें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING