Connect with us

उत्तराखण्ड

वाईटीडीओ के संस्थापक वीएमएस खाती नेपाल में हुए सम्मानित, मिल रही ढेरों शुभकामनाएं

सीएन, नैनीताल। पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश से नेपाल के धनगढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय मीट का समापन हो गया है। इस मीट के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन संस्था वाईटीडीओ टूरएंड ट्रेवल्स के संचालक विजय मोहन सिंह खाती को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल के पर्यटन को और बेहतर किये जाने के उद्देश्य से इस मीट का आयोजन किया गया था। इस मीट में नैनीताल से सम्मलित हुए दल का नेतृत्व नैनीताल के प्रसिद्ध वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विजय मोहन खाती ने किया। यह मीट 08 से 10 अप्रैल तक हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसबी प्रशिक्षण छात्रों को सेना में नेतृत्व  निभाने के लिए तैयार करेगी: प्रो. रावत

कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेपाल पर्यटन बोर्ड, धनगढ़ी उप महानगर पालिका के सहयोग से किया गया। यह कार्यशाला वर्ष 2010 से लगातार की जा रही है। नैनीताल में भी इस कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यशाला में मुख्य रूप से भविष्य में भारत और नेपाल के बीच पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के साथ ही भारत में सैलानियों के लिए बेहतर कार्य किये जाने के संबंध में मंथन हुआ। इस दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए नेपाल पर्यटन एवं उड्डयन मंत्री द्वारा वीएमएस खाती को सम्मानित किया गया। इधर श्री खाती को सम्मानित किए जाने पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञात रहे कि नैनीताल की वाईटीडीओ टूर एंड ट्रेवल्स उत्तराखंड की सबसे लोकप्रिय व प्रतिष्ठित संस्था के रूप में जानी जाती है। नेपाल के अलावा संस्था द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष और विदेश की भी यात्रा समय—समय पर कराई जाती है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING