Connect with us

उत्तराखण्ड

दून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विस में वोटिंग जारी, पहले सीएम धामी ने डाला वोट

दून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विस में वोटिंग जारी, पहले सीएम धामी ने डाला वोट
सीएन, देहरादून।
देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद समेत देश भर की विधानसभाओं में मतदान जारी है। इस मतदान में करीब 4809 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय मानी जा रही है। 44 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं 34 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब पौने चार लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस चुनाव में प्रदेश में 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान हो रहा है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया। आज मतदान शुरू होते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वही मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आएंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING