Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले के भीमताल में महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतारा, दहशत

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष जारी है। हर रोज घटनाएं घट रही हैं। पूरे पहाड़ में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब नैनीताल जिले के भीमताल में एक महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतार दिया है। मंगलवार को महिला का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल के जून स्टेट निवासी राजेंद्र प्रसाद की पत्नी गंगा देवी रोज की तरह सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि महिला जब रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोज की गई। अनहोनी की आशंका पर वन विभाग को सूचना दी गई। एक टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया। जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के हमले से महिला की मौत हुई है। इससे पहले भी कई महिलाओं को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि पहाड़ इस समय जंगली जानवरों की बड़ी चुनौती से गुजर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले तो लोग पलायन कर चुके हैं। जो कुछ गांवों में रह रहे हैं, जंगली जानवर उन्हें अपना शिकार बना रहे है। हर रोज घटनाएं घट.रही हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING