Connect with us

उत्तराखण्ड

आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिलाई सदस्यता
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका देने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज बलबीर रोड स्थित भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में एक समारोह में श्री बाली को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। गत रात्रि आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दीपक बाली आज सीधे विधानसभा पहुंचे जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद दीपक बाली को अपने साथ लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री बाली को बड़े ही सम्मानजनक ढंग से भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया गया। दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजें अपने त्यागपत्र में कहा है कि वह आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली से खुद को असहज महसूस कर रहे हैं और इसी कारण पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। श्री बाली ने अपने त्यागपत्र की एक प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भी प्रेषित की है।श्री बाली द्वारा उठाए गए इस कदम से जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहोल है तो वहीं आम आदमी पार्टी को इतना जोर का झटका लगा है कि उसकी धमक दिल्ली तक पहुंची है और खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी दंग रह गए हैं। उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि दीपक बाली ने राजनीति में आकर अल्पावधि के बावजूद जो मजबूत और ऊंची राजनीतिक पकड़ बनाई है वह काबिले तारीफ है जो उनकी योग्यता को दर्शाती है। उनमें निर्णय लेने की अद्वितीय क्षमता है ।समाज सेवा के प्रति उनमें जो जज्बा है उसे देखते हुए उनकी जो सही जगह थी वह भाजपा में ही थी जहां वें आज आ गए हैं ।हम उनका दिल की गहराइयों से स्वागत करते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी दीपक बाली के भाजपा में शामिल होने को एक अत्यंत सुखद अहसास बताया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपक बाली जैसी दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा नेता के साथ आने से प्रदेश का विकास करने हेतु अब काम करने में और भी आनंद की अनुभूति होगी। वही दीपक बाली भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते कहा कि देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में जिस तरह से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ विश्व मानचित्र में जो गौरवमय स्थान बनाया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। वही प्रदेश के युवा तेजतर्रार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तीव्र गति से प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं उससे उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनता नजर आ रहा है। उनकी इस कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर मैं अपने आप को रोक नहीं पाया और आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया हूं ताकि मैं भी श्री धामी के कुशल राजनीतिक सानिध्य में प्रदेश की जनता की सेवा करने में सहभागी बन सकूं। श्री बाली ने पार्टी में शामिल करते समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजेय जी सहित भाजपा के मौजूद तमाम बड़े नेताओं द्वारा दिए गए अपनत्व, स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के़ प्रदेश महामन्त्री कुलदीप कुमार, सुरेश भटृ, पूर्व सांसद बलराज पासी, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, खिलेंद्र चौधरी, प्रतीक अग्रवाल, अमित सक्सेना, जुगनू त्यागी, खिलेंद्र चौधरी, अजय वीर यादव, बलविंदर सिंह संटू, विकास शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING