Connect with us

उत्तर प्रदेश

अखिलेश को एक और झटका : राजभर ने किया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान

अखिलेश को एक और झटका : राजभर ने किया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान
सीएन, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उनके चाचा और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव पहले ही एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान कर चुके हैं। अब सुभसपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने भी यही फैसला किया है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। राजधानी लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सुभासपा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी। इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभसपा के 6 विधायक हैं। इसी साल हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अखिलेश यादव ने सुभसपा को 18 सीटें दी थीं, जिनमें राजभर की पार्टी 6 पर जीत हासिल करने में सफल रही। इससे पहले ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने 2017 में भाजपा से गठबंधन किया था हालांकि बाद में राजभर ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर गठबंधन तोड़ लिया था।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING