Connect with us

उत्तर प्रदेश

बनफूलपूरा उपद्रव : हमारे घर बुलडोजर चला दोगे तो क्या हम अंधे और बहरे बने बैठे रहेंगे : मौलाना तकीर

सीएन, बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे अपने आवास से कारोलान स्थित आला हजरत मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकले।  इस दौरान मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि मदरसे ने नहीं किया है कोई अपराध जो बुलडोजर चला दिया गया। जिसने अपराध किया उसको सजा दी जानी चाहिए। अफसोस इस बात का है कि सुप्रीम कोर्ट संज्ञान नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है। पुलिस और बजरंगदल मिलकर इस देश को बदनाम कर देना चाहते हैं। हम इस बेईमानी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर मौलाना ने कहा कि हमारे घर पर बुलडोजर चला दोगे तो क्या हम अंधे और बहरे बने बैठे रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। कानून हमें अधिकार देता है कि अगर कोई हमारे ऊपर हमलावर हो रहा है तो हम उसे जान से मार दें। वहीं मौलाना ने प्रधानमंत्री का नाम लेते हुए उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा हमने तय किया है कि शांतिपूर्वक तरीके से गिरफ्तारी देंगे। 

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING