Connect with us

उत्तर प्रदेश

बागेश्वर में चैथे राउंड में भाजपा 476 वोट से आगे, घोसी में सपा के सुधाकर आगे

बागेश्वर में चैथे राउंड में भाजपा 476 वोट से आगे, घोसी में सपा के सुधाकर आगे
सीएन, बागेश्वर।
विधानसभा बागेश्वर। उपचुनाव में तीन चरणों की मतगणना हो चुकी है। अब तक भाजपा कांग्रेस में कड़ी टक्कर होती नजर आ रही है। पहले दो राउंड में जहां कांग्रेस के बसंत कुमार आगे रहे, वहीं तीसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा की पार्वती दास एक वोट से आगे हैं। अभी 11 चरणों की मतगणना बाकी है।
बीजेपी पार्वती दास 6774
कांग्रेस बसंत कुमार 6773
यूकेडी अर्जुन देव 172
एसपी भगवत प्रसाद 130
यूपीपी भागवत कोहली 57
नोटा 241
दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त
बीजेपी पार्वती दास 4359
कांग्रेस बसंत कुमार 4554
यूकेडी अर्जुन देव 106
एसपी भगवत प्रसाद 72
यूपीपी भागवत कोहली 28
नोटा 155
पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी है। पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त मिली है। कांग्रेस के बसंत कुमार 754 वोटों से आगे हैं।
बीजेपी पार्वती दास 2191
कांग्रेस बसंत कुमार 2945
यूकेडी अर्जुन देव 52
एसपी भगवत प्रसाद 27
यूपीपी भागवत कोहली 10
शुरुआत में पोस्टल मतों की हो रही गिनती
कुल मतदाता 118264
महिला मतदाता 58188
पुरुष मतदाता 60076
मतदान कुल 65570
महिला 37170
पुरुष 28400
कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27
ताजा अपडेट के अनुसारए पार्वती दास 10099 वोट के साथ पहले नम्बर पर हैं वहीं कांग्रेस के बसंत कुमार 9623 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वे पार्वती दास से 476 वोटों से पिछड़ गए हैं। नोटा पर 400 वोट पड़े हैं। उत्तराखंड क्रांन्ति दल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नोटा के वोटों से पीछे चल रहे हैं। तीन राउंड गिनती के बाद यूकेडी के अर्जुन देव को 256 समाजवादी पार्टी के भगवती प्रसाद को 197 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भागवत कोहली को 87 वोट मिले हैं।
घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह आगे
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना चल रहा हैण् खबर है कि सपा के सुधाकर सिंह करीब 6800 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के दारा सिंह चौहान को अभी तक लगभग 5400 वोट मिले हैं। जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें उत्तराखंड की बागेश्वर, उत्तर प्रदेश की घोसी, केरल की पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की बॉक्सनगर और धनपुर सीट शामिल हैं। सभी सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को हुए थे।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING