Connect with us

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलम गांव से आज की भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की

सीएन, लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलम गांव से आज की पदयात्रा शुरू की। वही कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक दिवसीय बिहार प्रवास पर रहेंगे एवं वहां यात्रा से संबंधित जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा देश से भय और नफऱत को मिटाकर, देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम कर रही है। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश से होकर जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार (3 जनवरी) को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा को दूसरे दलों के नेताओं का भी साथ मिला। वहीं उत्तर भारत में भी यात्रा में प्रमुख विपक्षी नेता समर्थन तो दिया लेकिन खुद शामिल होने में पीछे रहे। दिल्ली में यात्रा के दौरान शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी यात्रा में शामिल हुईं। वहीं मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। दिल्ली में फिल्म अभिनेता कमल हासन भी इसमें शामिल हुए। इसके साथ स्वराज इंडिया के फाउंडर योगेंद्र यादव भी यात्रा के साथ जुड़े हुए हैं। मंगलवार को ही रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व चीफ एसए दुलत भी यात्रा को समर्थन देने पहुंचे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING