Connect with us

उत्तर प्रदेश

आरिफ का सारस लापता, अखिलेश बोले-सरकार खोजे वरना पक्षी प्रेमी करेंगे आंदोलन

आरिफ का सारस लापता, अखिलेश बोले-सरकार खोजे वरना पक्षी प्रेमी करेंगे आंदोलन
सीएन, अमेठी।
यूपी के अमेठी के रहने वाले आरिफ और उनके सारस की अनोखी दोस्ती का अंत होने के बाद अब नया अपडेट सामने आया है। वन विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए दोनों को एक दूसरे से जुदा करते हुए सारस को समसपुर पक्षी विहार ले गए थे, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि सारस वहां नजर नहीं आ रहा है। लापता है। स खबर के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि यूपी वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। यूपी के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। बीजेपी सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। इस घटना को उन्होंने शर्मनाक बताया! अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट करके कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान ज़रूर बचाएं। वो सारस भी पूरे यूपी को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।
जिंदगी भर के लिए दूर चला गया आरिफ का दोस्त
आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी आपने जरूर सुनी होगी, एक इंसान के लिए एक पक्षी के प्यार की कहानी ने सारी दुनिया का दिल जीत लिया था, लेकिन इस कहानी के वायरल होने के बाद एक महीने बाद ही आरिफ को सारस छोड़कर चला गया है. आरिफ ने इस कार्रवाई को लेकर इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए और लिखा- मेरे दोस्त को वन विभाग जबरदस्ती ले गया। आप लोग बचा लो प्लीज। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 39 हजार से अधिक व्यूज और 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि वो फिर आ जाएगा आपके पास उड़कर। दूसरे ने लिखा- जब सारस जख्मी था तब वन विभाग वाले कहां थे? इसी तरह कई यूजर्स वलन विभाग की कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं।
ऐसे हुई थी आरिफ और सारस की दोस्ती
यह सारस आरिफ को सालभर पहले एक खेत में मिला था। उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी था। ऐसे में आरिफ ने इंसानियत दिखाई और सारस को अपने घर लेकर आ गए। उन्होंने उसकी देखभाल की। जब सारस ठीक हो गया तो उन्होंने सोचा कि यह वापस अपने साथियों के बीच चला जाए। लेकिन सारस ने अपनों के बीच जाने की बजाय आरिफ के साथ रहना चुना। दोनों की पक्की दोस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। मोहम्मद आरिफ गौरीगंज स्थित गांव मंडखा मजरे औरंगाबाद में रहने वाले हैं। उनकी सारस से इतनी पक्की दोस्ती थी कि जब वह मोटरसाइकिल लेकर रोड पर निकलते थे तो सारस उनके साथ-साथ उड़ता था। इतना ही नहीं, दोनों एक ही थाली में खाना खाते थे।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING