Connect with us

उत्तर प्रदेश

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को आइटीबीपी में अहम जिम्मेदारी

लखनऊ/देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में साइबर सेल, एसडीआरएफ, विजिलेंस को मजबूत करने के साथ ही हरिद्वार जैसे संवेदनशील जिले में कांवड़ पटरी मार्ग की शुरुआत करने वाले प्रदेश के वरिष्ठ और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को आइटीबीपी में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। संजय गुंज्याल अपनी विशेष कार्यशैली खासकर मधुर व्यवहार के लिए सभी के बीच लोकप्रिय हैं। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्‍होंने देहरादून, हरिद्वार, जैसे कई जनपदों में जिला पुलिस का नेतृत्व करने के साथ ही गढ़वाल रेंज के डीआईजी का कार्यभार भी संभाला. आईपीएस संजय गुंज्याल वर्तमान में आईजी से प्रमोशन पाकर एडीजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड का पदभार संभाल रहे थे. अब उन्हें केंद्र में नियुक्ति का मौका मिला है। उन्हें देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सबसे आगे खड़ी रहने वाली आइटीबीपी के पूर्वोत्तर जोन के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसका मुख्यालय लखनऊ का कैंट क्षेत्र है। हाल ही में उन्होंने यह पद ज्वाइन कर लिया है ।अपने फेसबुक अकाउंट से उन्होंने यह बात शेयर भी की है जिसके बाद उन्हें सभी वर्गों की बधाइयां मिल रही हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING