Connect with us

उत्तर प्रदेश

सीमा हैदर ने पति सचिन के साथ मनाई तीज, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये

सीमा हैदर ने पति सचिन के साथ मनाई तीज, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये
सीएन, ग्रेटर नोएडा।
देश भर में आज परंपरागत हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज  का त्यौहार मनाया जा रहा है। अपने प्यार के खातिर अपना मुल्क पाकिस्तान छोड़कर भारत आई सीमा हैदर ने भी आज ग्रेटर नोएडा में तीज मनाया। तीज पर सीमा हैदर हरे रंग की साड़ी पहनी थी। इस दौरान उसने भगवान की आरती भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सीमा हैदर सचिन को तिलक लगाते हुए दिखती है। सीमा ने तीज पर भारत के सभी लोगों को अपनी ओर से बधाइयां दी हैं. साथ ही कहा है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली की कामना करती है। सीमा हैदर ने अपने गांव रबूपुरा में पूरे परिवार के साथ हरियाली तीज मनाया। जी मीडिया से बातचीत करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली की कामना करते हुए विश्वास करती हूं कि सीएम योगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तरक्की करेगा और खुशहाली आएगी। इस दौरान सीमा हैदर ने जय श्री राम और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा भी लगाया। सीमा हैदर का तीज मनाते हुए पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह पति के साथ तीज मना रही है। वीडियो में सीमा पति को टीका करते हुए दिख रही है। इसके अलावा वह घर में हिंदू धर्म के अनुसार पूजा भी कर रही है. सीमा साड़ी पहनकर और सिंदूर लगाकर व्रत भी कर रही है। सीमा ने एक वीडियो संदेश में सीमा ने पूरे देश के लोगों को तीज की शुभकामना और बधाई दी है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING