Connect with us

उत्तर प्रदेश

करोड़ों की संपत्ति छोड़ बिल्डर की बेटी बन गई मीरा, जपते मिली श्री कृष्ण का नाम

करोड़ों की संपत्ति छोड़ बिल्डर की बेटी बन गई मीरा, जपते मिली श्री कृष्ण का नाम
सीएन, मथुरा।
आपने भक्ति में लीन ऐसे कई लोगों के बारे में सुना होगा जिन्होंने भगवान की आराधना करने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया और सारा जीवन पूजा-पाठ करते रहे। उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश के एक बिल्डर की बेटी ने भक्ति के लिए अपना घर छोड़ दिया और घरवालों को बिना बताए मथुरा आ गई। उधर बेटी के लापता होने से घरवालों में हड़कंप मचा हुआ था। बहुत ढूंढने के बाद जब लड़की की कोई खोज खबर नहीं मिली तो परिवार ने पुलिस में केस दर्ज कराया।फिलहाल, पुलिस ने लड़की को मथुरा के एक मंदिर से बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम थाना क्षेत्र का है। बीते 14 जून को यहां के गोल्डन सिलिकॉन सिटी के रहने वाले बिल्डर राकेश श्रीवास्तव की बेटी मान्य श्रीवास्तव अपना घरवालों को बिना बताए मथुरा आ गई। यहां वह लाडली जी मंदिर में पूजापाठ करने लगी। बेटी के गायब होने से परिवार वाले सकते में थे। घरवालों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की मगर उन्हें कुछ पता नहीं चला। परिजनों को बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका हो रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस लगातार लड़की की खोजबीन कर रही थी। जांच पड़ताल करने पर पुलिस को लड़की के बरसाना में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने लड़की को राधा रानी मंदिर से बरामद कर लिया है।बताया जा रहा है लड़की अपने घर लौटने को तैयार नहीं थी और मंदिर में ही रहने की जिद कर रही था। इसके बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। बताया जा रहा है लड़की के पिता बिल्डर हैं और उनके कई रिश्तेदार सिविल सेवाओं में हैं।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING