Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के रास्ते को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के रास्ते को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
सीएन, मुरादाबाद। उ
त्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मिर्जा गांव में कांवड़ यात्रा के रास्ते को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और बमुश्किल गांव के गणमान्य लोगों को बीच में बैठाकर समझाबुझा कर स्थिति पर काबू पाया। दरअसल, गांव के ही कुछ लोग कांवड़ लेकर आए थे, जिनपर गलत रास्ते से निकलने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष ने रास्ते बंद कर दिए। मौके पर काफी देर तक दोनों तरफ से कहासुनी होती रही, जिसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को भांप आलाधिकारियों को जानकारी दी गई तो वह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनो ही पक्षों के वरिष्ठ व्यक्तियों को बैठाकर मामले को बमुश्किल शांत कराया गया। आगे से कांवड़ यात्रा के रास्ते को एसडीएम द्वारा तय किए जाने के शर्त और आश्वासन के साथ मामले को शांत कराया गया। इस पूरे मामले को लेकर एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र का कहना है कि गांव के ही कांवड़ियों द्वारा जल लेकर आने के बाद आपसी तालमेल में कमी के कारण तत्काल कुछ समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसमें पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच लोगों के आपसी सामंजस से निराकरण करा लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING