Connect with us

उत्तर प्रदेश

क्या अतीक की पत्नी शाइस्ता प्रयागराज में ही छुपी है, पुलिस ने निगरानी बढ़ाई

क्या अतीक की पत्नी शाइस्ता प्रयागराज में ही छुपी है, पुलिस ने निगरानी बढ़ाई
सीएन, प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से उमेश पाल मर्डर केस की आरोपी शाइस्ता परवीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शाइस्ता परवीन की नई तस्वीर सामने आई है। माफिया डॉन अतीक अहमद की मौत के बाद भी शाइस्ता के सामने नहीं आने के बाद से उसको लेकर कई प्रकार की चर्चा चल रही है। शाइस्ता के अतीक के खास गुर्गे गुड्‌डू मुस्लिम साथ होने की बात भी कही जा रही थी। हालांकि, अब दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता प्रयागराज में ही कहीं छुपी हो सकती है। उसके मददगारों ने उसे पनाह दी है। उमेश पाल मर्डर केस में साजिश रचने के आरोप में शाइस्ता परवीन की तलाश लगातार चल रही है। कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं। यूपी पुलिस एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे में नई तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस को उस तक पहुंचने में कामयाबी मिल सकती है। नई तस्वीर में शाइस्ता परवीन फोन पर किसी से बात करती दिख रही है। इसमें उसका चेहरा बुर्के से ढका हुआ नहीं है। ऐसे में यह तस्वीर अहम कड़ी बन गई है। साथ ही, शाइस्ता को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों पर कब्जे की कोशिश में जुट गई है। शाइस्ता परवीन की जो तस्वीर सामने आई है, उसको लेकर कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। इस तस्वीर को शाइस्ता परवीन की सबसे ताजा तस्वीर बताया जा रहा है। इससे पहले तक शाइस्ता के जो भी फोटो सामने आए थे, वह पुराने थे या फिर बुर्के में थे। ऐसे में पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में यह तस्वीर काफी मदद कर सकती है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता परवीन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्रयागराज के सुलेमसराय में जीटी रोड पर 24 फरवरी को वकील और राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। शाइस्ता पुलिस पूछताछ के बाद फरार हो गई थी। उसके बाद से उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। बाद में इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया। दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता की नई तस्वीर फरारी के ठीक पहले की है। शाइस्ता परवीन को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अतीक अहमद गैंग पर अपना बर्चस्व स्थापित करने में जुट गई है। बेटे असद के एनकाउंटर और डॉन अतीक अहमद की हत्या के बाद भी सामने नहीं आने वाली शाइस्ता को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि माफिया डॉन की उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों की संपत्तियों पर कब्जे के लिए वह चार्टर्ड एकाउंटेंट की मदद ले रही है। इनके जरिए वह उन संपत्तियों को अपने नाम पर करा रही है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर वह गैंग को भी ऑपरेट कर सकती है। इस प्रकार का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। ऐसे में उसके प्रयागराज किसी इलाके में छुपे होने की खबर के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING