Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना, 9 फरवरी तक अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी तक अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी जिलों में ठंड और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद तीन दिन बारिश और बर्फबारी का भी अंदेशा है। आईएमडी ने मैदानी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर तक घट सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। कोहरा सबसे ज्यादा सुबह और रात के समय प्रभावी रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। फिलहाल इन इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 1–2 दिन में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी और बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों में तापमान में गिरावट और फिसलन बढ़ सकती है, इसलिए यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING