Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज से झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उतराखंड के पहाड़ी इलाकों में प्री मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने यहां गुरुवार से बारिश होने की संभावना जताई थी। बताया गया कि प्रदेश में प्री-मॉनसून की बारिश 22 जून से शुरू हो जाएगी। वहीं, 25 जून के बाद से प्रदेश में पूरी तरह से मॉनसून आ जाएगा। इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ महीनों तक प्रदेश में मॉनसून का प्रभाव रहेगा, जिससे चार धाम यात्रा पर भी असर पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 22 से 24 जून तक प्री मॉनसून की बारिश होगी। इसके बाद 25 जून से पहाड़ में मॉनसून प्रवेश करेगा। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में तो अच्छी बारिश होगी ही। साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि तेज रफ्तार हवाओं और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है। बरसात के मौसम के मद्देनजर केदारनाथ धाम में एहतियातन तीर्थयात्रियों की संख्या कम करने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING