Connect with us

मौसम

दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार : लाल किले की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी

दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार : लाल किले की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी
सीएन, दिल्ली।
यमुना नदी अब लोगों के घरों तक दस्तक देने लगी है। यमुना बाजार और खादर के निचले इलाकों के बाद अब वजीराबाद और सिविल लाइन में भी लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। यमुना नदी का पानी लाल किले की दीवार तक पहुंच गया है। दिल्ली मेट्रो ने सूचना दी है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। हालांकि, यहां पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। यमुना नदी के ऊपर मेट्रो की स्पीड भी अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। दूसरी तरफ, विकास मार्ग, रिंग रोड और शास्त्री पार्क इलाकों में सड़कों पर जलभराव की वजह से जाम लग गया है। एक राहत की खबर है कि प्रगति मैदान टनल से पानी निकाल लिया गया है और इसे फिर से ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। रिंग रोड के कई हिस्सों को अब पूरी तरह से बंद कर दिया है। निगम बोध घाट के श्मशान पर पूरी तरह से पानी भर गया है और यह पानी अब अब श्मशान को पार करके सड़क तक आ गया है। गीता कॉलोनी से लाल किला के पीछे आने वाले फ्लाइओवर के नीचे जलभराव के चलते कई बस और ट्रक फंस गए हैं। इस पूरे मामले पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने बैंक से बाहर निकलेगी। इसके चलते कई नालों में पानी भर गया है और कश्मीरी गेट के आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी आ गया है। अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को निकालने की है। सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हम लोगों को निचले इलाकों से निकालकर राहत कैंप में ले जा रहे हैं। हम लगातार हरियाणा के संपर्क में हैं कि वह कम से कम पानी छोड़े। बाढ़ के चलते पीने के पानी की संकट भी सामने आने वाला है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया है कि यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। केजरीवाल ने कहा है कि जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द फिर से चालू करने की कोशिश की जाएगी। बाढ़ के चलते प्रभावित इलाकों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 अप्रैल 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING