Connect with us

देहरादून

गर्मी दिखाने लगी अपना रंग, अब 2 दिन और होगी बरसात, 26 तक पूर्वानुमान

गर्मी दिखाने लगी अपना रंग, अब 2 दिन और होगी बरसात, 26 तक पूर्वानुमान
सीएन, देहरादून।
मौसम विभाग ने 26 फरवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान में राज्य के उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली.बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों व देहरादून तथा टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने 26 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 25 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी. चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से बर्ष और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है तथा शेष राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 22 फरवरी से 24 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है। फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING