Connect with us

मौसम

नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मानसून को लेकर खुशखबरी

नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मानसून को लेकर खुशखबरी
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 23 से 26 जून तक राज्य के जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। तथा इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। उत्तराखंड में शुक्रवार को मानसून के दस्तक की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके इसी के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर हिमालय वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है। बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। वही उधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह से 24 जून को भी इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। मानसून को देखते हुए नदी किनारे रहने वालों और चार धाम यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 व 25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। नॉर्थ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र के आसपास है जबकि साउथ वेस्ट मॉनसून अगले दो से 3 दिनों में पश्चिमी यूपी तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 23 जून को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर ,पौड़ी ,चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेंदार हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
मानसून को लेकर आईएमडी ने दी खुशखबरी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून कई राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य-उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के अधिक हिस्सों, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ गया है। मौसम पूवार्नुमान एजेंसी ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के शेष हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बीच 23 से 28 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में और 25 जून से पश्चिम राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, 27-28 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING