Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

सीएन, नैनीताल। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अन्य जिलों में भी कुछ दौर की बारिश होने की सम्भावना है। नैनीताल में सोमवार को सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जबकि मैदानों में इन दिनों बारिश ना के बराबर हो रही है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आई आपदा में लापता हुए तीन लोगों के शव मिले हैं। जिनकी शिनाख्त के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पैदल यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए काम जारी है। भूस्खलन का सिलसिला लगातार पहाड़ो में हो रहा है जिस कारण कई सड़कें भी अभी तक बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर, और नैनीताल के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की भी संभावना है। पर्वतीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि हल्की बारिश भी इन क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा सकती है। रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING