Connect with us

मौसम

21 जुलाई को उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी

21 जुलाई को उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी
सीएन, नईदिल्ली।
देशभर के विभिन्न राज्यों में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। वही देश के कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी के प्रकोप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और इसके आस.पास सटे इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की आशंका है। यह भी अनुमान है कि पश्चिम, मध्य, पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4 दिनों के दौरान क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक आज कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग.अलग हिस्सों में बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। साथ ही अगले 4 दिनों के दौरान  गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में अलग.अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर. लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा.चंडीगढ़.दिल्ली में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भी हल्की बारिश होने से मौसम ठंड हो सकता है। इसके अलावा 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING