Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के 10 जिलों में आज बुधवार से बदलेगा मौसम, होगी 14 जून तक लगातार बारिश, नैनीताल में हुईं सुबह हल्की वर्षा

उत्तराखंड के 10 जिलों में आज बुधवार से बदलेगा मौसम, होगी 14 जून तक लगातार बारिश, नैनीताल में सुबह हल्की वर्षा
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जून से राज्य में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 14 जून तक जारी रहेगा। बुधवार को सुबह नैनीताल में हल्की बारिश की बौछार हुई और पहाड़ियों में कोहरा छाया रहा। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने मौसम का आनंद उठाया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के 10 जिलों कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। इस दौरान गर्जना के साथ.साथ कुछ जगहों पर तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक राज्य में मौसम शुष्क और धूप खिली रहेगी। इसके बाद 11 जून से बादल फिर सक्रिय हो जाएंगे और बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विशेष रूप से 11 जून को राज्य के 10 जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, और कुमाऊं मंडल के  अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर शामिल हैं। साथ ही, 12, 13 और 14 जून को भी विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हरिद्वार में भी वर्षा होने के आसार हैं। आज बुधवार को नैनीताल जिले के विभिन्न हिस्सों में बादल छाये रहे। वहीं नैनीताल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। जबकि मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को नैनीताल का सर्वाधिक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING