Connect with us

मौसम

भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत के लिए राहत लेकर आ रहा है साइक्लोन रेमल

भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत के लिए राहत लेकर आ रहा है साइक्लोन रेमल
सीएन, नई दिल्ली।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र में एक शक्तिशाली साइक्लोन बन रहा है जो धीरे.धीरे एक शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है। इस साइक्लोन का नाम रेमल है। रेमल चक्रवात मई 2024 के अंत में बांग्लादेश और भारत के तटीय क्षेत्रों पर असर डाल सकता है। इस चक्रवात के कारण 24 से 28 मई तक बांग्लादेश और भारत के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच कहीं तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान आने पर हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज शाम तक ये चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और रविवार की आ‍धी रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।  उत्तर.पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के फलौदी में तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाए जो इस साल देश में सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं जैसलमेर में 48.3 और जोधपुर में 47.6 डिग्री तापमान रहा। बाड़मेर में शुक्रवार को 48.2 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसारए जम्मू.कश्मीरए पंजाब एवं हरियाणा में फिलहाल लू की स्थिति जारी रहेगी।मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में बीते 3 दिन में भीषण गर्मी और लू लगने के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING