Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज खुशनुमा,14 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 14 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम साफ रहेगा। 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है तथा मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते फिलहाल मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है मौसम विज्ञान के मुताबिक 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी के आसार हैं जिसके चलते भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री, 14 और 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को न्यूनतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री हो जाएगा। इस बीच 10 अप्रैल, 12 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहने की भी संभावना है। हालांकि, बढ़ते तापमान से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING