Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम ने बदली करवट : तापमान में आई गिरावट, नैनीताल में उफने नाले

उत्तराखंड में आज मौसम ने बदली करवट: तापमान में आई गिरावट, नैनीताल में उफने नाले
सीएन, नैनीताल/देहरादून।
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात से दोपहर तक बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। चारधाम समेत आसपास की चोटियों पर हिमपात हुआ और निचले इलाकों में रिमझिम वर्षा के एक से दो दौर हुए। जिससे पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई। नैनीताल व उसके आसपास के इलाकों में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश से नाले उफन आये, नालों के जरिये कूड़ा-करकट झील में समा गया। नैनीताल पहुंचे सेलानी जहां-तहां फस गये।  वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING