Connect with us

मौसम

सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में आज सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। काफ़ी श्रद्धालुओं द्वारा आजकल बरसात/विपरीत मौसम में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा की जा रही है, जो काफ़ी जोखिम भरा है। चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों से अपील है कि फिलहाल कुछ समय अपनी यात्रा को स्थगित करें, सितम्बर के बाद मौसम यात्रा के अनुकूल होने पर यात्रा प्लान करें, चारधाम यात्रा अभी अक्टूबर-नवंबर तक चलेगी। आजकल बरसात का सीजन चल रहा है, पहाड़ों पर यात्रा के लिए यह समय अत्यधिक जोखिम भरा है, वर्षा काल में यहां पर लगातार लैंड स्लाइडिंग, भू-स्खलन, भू-धंसाव आदि की घटनाएं होती रहती है, जिससे मार्ग लगातार अवरुद्ध होता रहता है साथ ही सफर जोखिम भरा रहता है। कृपया कुछ समय यात्रा स्थगित कर वर्षा काल के बाद यात्रा प्लान करें।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING